हरयाणाचंडीगढ़

हरियाणा : गरीब परिवारों की आमदनी बढ़ाने का खाश तैयार, 29 से हर जिले में लगेंगे अंत्योदय मेले, जरूर उठाएं लाभ

चंडीगढ़ न्यूज़ धमाका /// मुख्यमंत्री मनोहर लाल की प्रदेश के हर गरीब परिवार को आर्थिक व सामाजिक रूप सुदृढ़ करने की इच्छा के मद्देनजर प्रत्येक परिवार की आय 1.80 लाख तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक जिले में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत अंत्योदय मेले लगाए जाएंगे। इन मेलों के माध्यम से गरीब परिवारों को किसी न किसी योजना के साथ जोड़कर उनकी आय बढ़ाने का कार्य किया जाएगा। इन अंत्योदय मेलों की शुरूआत 29 नवंबर से होगी और इसे क्रमानुसार चलाकर सभी लाभपात्रों को कवर करते हुए विभिन्न योजनाओं का लाभ देना सुनिश्चित किया जाएगा।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हरियाणा के प्रधान सचिव विनीत गर्ग ने बताया कि मेले के आयोजन के संबंध में तैयार एसओपी सभी जिलों को भेज दी गई है, जिसके तहत उन्हें व्यवस्था इस प्रकार से बनानी है कि अधिक से अधिक लाभपात्र मेलों में आएं और जनहित की योजनाओं का लाभ उठाएं। इन मेलों की सफलता सुनिश्चित करने के लिए जिला उपायुक्त स्वयं इसे माॅनीटर करें। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी. उमाशंकर ने बताया कि मुख्यमंत्री की इच्छा है कि प्रदेश में कोई भी परिवार गरीब न रहे और गरीब से गरीब परिवार का जीवन स्तर बेहतर बन सके।

इन मेलों में लीड बैंक के साथ-साथ अन्य बैंक भी भागीदारी करें और लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ लेने संबंधी पूरा विवरण समझाएं तथा प्रयास करें कि उन्हें जल्द से जल्द़ योजना संबधी ऋण स्वीकृति पत्र सुपुर्द करें। इन मेलों में ऐसे लाभार्थी युवाओं की भी तलाश की जाए, जिन्हें हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार अपनाने या फिर किसी क्षेत्र में रोजगार के लिए तैयार किया जा सके। उन्होंने सभी जिला उपायुक्तों को निर्देश दिए कि मेलों की सफलता सुनिश्चित करने के लिए इन मेलों के आयोजन के संबंध में संबंधित अधिकारियों का प्रशिक्षण अवश्य करवाया जाए, ताकि एक व्यवस्था अनुरूप लाभार्थियों को उचित मार्गदर्शन दिया जा सके।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!