चंडीगढ़

पंजाब में टल सकते हैं विधानसभा चुनाव, सीएम चन्नी के बाद अब बीजेपी भी नहीं चाहती 14 फरवरी को वोटिंग

चंडीगढ़ न्यूज़ धमाका // पंजाब विधानसभा चुनाव की तारीख को आगे बढ़ाने की मांग जोर पकड़ने लगी है. कांग्रेस के बाद अब पंजाब बीजेपी ने भी चुनाव आगे बढ़ाए जाने की मांग की है. इसे देखते हुए आज निर्वाचन आयोग की बैठक होने वाली है. निर्वाचन आयोग बैठक में पंजाब के राजनीतिक दलों की उस मांग पर विचार करेगा, जिसमें उन्होंने गुरु रविदास जयंती के मद्देनजर विधानसभा चुनाव के लिए 14 फरवरी को प्रस्तावित मतदान को टालने का अनुरोध किया है. पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने निर्वाचन आयोग से रविदास जयंती को देखते हुए मतदान को 6 दिन के लिए टालने का अनुरोध किया है. उन्होंने 20 जनवरी को वोटिंग कराए जाने की मांग की है. ये मांग भाजपा, बसपा सहित अन्य पार्टियों ने भी की है.

भाजपा ने भी उठाई वोटिंग टालने की मांग

भाजपा की पंजाब इकाई के महासचिव सुभाष शर्मा ने रविवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा को लिखे एक पत्र में चुनाव की तारीख आगे बढ़ाने की मांग करते हुए कहा, ”राज्य में अनुसूचित जाति (एससी) समुदाय सहित गुरु रविदास जी के अनुयायियों की अच्छी खासी आबादी है, जो पंजाब की आबादी का लगभग 32 प्रतिशत है.” शर्मा ने लिखा है, ”इस पावन अवसर पर लाखों श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के बनारस में गुरुपर्व मनाने के लिए जाएंगे. इस कारण से उनके लिए मतदान प्रक्रिया में भाग लेना संभव नहीं होगा, इसलिए आप सभी से अनुरोध है कि मतदान की तिथि को आगे बढ़ाया जाए, ताकि पंजाब के ये मतदाता चुनाव प्रक्रिया में भाग ले सकें.” पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी के संस्थापक कैप्टन अमरिंदर सिंह भी यह मांग कर चुके हैं.

कि राज्य की 117 विधानसभा सीटों के लिए 14 फरवरी को मतदान होना है, वहीं 10 मार्च को मतगणना होगी. लेकिन 14 फरवरी के दिन ही गुरु रविदास जयंती है. इनके अनुयायियों की संख्या पंजाब में काफी है और वे गुरुपर्व मनाने के लिए बड़ी संख्या में वाराणसी जाते हैं. इसे देखते हुए ही वोटिंग की तारीख आगे बढ़ाने की मांग विभिन्न पार्टियों ने की है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!