चंडीगढ़

जहां फंसा था मोदी का काफिला, वहीं मिली पाकिस्तानी नाव, सतलज नदी के बहाव की उलटी दिशा में चलकर भारत पहुंची, मकसद की जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

चंडीगढ़ न्यूज़ धमाका // फिरोजपुर में सीमा सुरक्षा बल ने सतलुज नदी से एक पाकिस्तानी नाव बरामद की है। बरमदगी के वक्त यह नाव खाली थी। सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि यह नाव यहां कब आई, इसमें कौन लोग सवार थे और इसे यहां लाए जाने का मकसद क्या था।

इस पाकिस्तानी नाव की बरामदगी इसलिए अहम है, क्योंकि दो दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला यहां फंसा था। उनकी सुरक्षा में चूक का मुद्दा राष्ट्रीय बहस का विषय बन चुका है।

सतलुज नदी हुसैनीवाला से पाकिस्तान में प्रवेश करती है, फिर इन जगहों पर जाती है

  • गत्ती तेलू वाला मल, फिरोजपुर
  • डोना तेलू मलवाला, फिरोजपुर
  • गत्ती महमूदके हिथार, फिरोजपुर
  • राजा राय, फिरोजपुर
  • डोना मित्तर
  • डोना बहादुरके, गुरु हरसहाय एरिया, फिरोजपुर
  • वाले शाह हिथार, बग्गू हट्‌टी, फाजिल्का

केंद्र की हाई लेवल जांच कमेटी आज इसी जिले में
पाकिस्तानी नाव ऐसे मौके पर बरामद हुई है, जब केंद्र सरकार की हाई लेवल कमेटी PM की सुरक्षा में चूक की जांच के लिए फिरोजपुर पहुंची हुई है। इसमें गृह मंत्रालय के सुरक्षा सचिव सुधीर कुमार, IB के जॉइंट डायरेक्टर बलबीर सिंह और SPG के IG एस. सुरेश शामिल हैं।

संवेदनशील जिला है फिरोजपुर
फिरोजपुर पाकिस्तान की सीमा से सटा होने की वजह से बेहद संवेदनशील जिला है। जहां PM का काफिला रुका था, वह जगह भी पाकिस्तान सीमा से महज 50 किमी दूरी पर है। इस क्षेत्र में कई बार टिफिन बम और विस्फोटक मिल चुके हैं। नवंबर में दिवाली से पहले भी भारत-पाक सीमा के गांव से पुलिस ने टिफिन बम बरामद किया था। यहां से हैंड ग्रेनेड भी बरामद किए जा चुके हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!