चंडीगढ़

जूनियर राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप : फाइनल में यूपी और चंडीगढ़ के बीच होगी मुकाबला

चंडीगढ़ न्यूज़ धमाका //  तमिलनाडु में आयोजित 11वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2021 में चंडीगढ़ और यूपी की टीम ने फाइनल में अपनी जगह बना ली है. हॉकी चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश हॉकी ने जूनियर राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2021 के फाइनल में पहुंचने के लिए जीत दर्ज की. अब दोनों टीमों के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा. हॉकी चंडीगढ़ ने टाईब्रेक शूट-आउट में ओडिशा की हॉकी यूनिट को हराया, जबकि उत्तर प्रदेश हॉकी ने सेमीफाइनल में हरियाणा को 8-3 से करारी शिकस्त दी.

हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा और हॉकी चंडीगढ़ के बीच पहले सेमीफाइनल में दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन मैच 60 मिनट के बाद 2-2 पर समाप्त हो गया. इसका नतीजा शूट-आउट से निकला, जिसमें हॉकी चंडीगढ़ ने 3-0 से जीत हासिल की. हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा की ओर से सुदीप चिरमाको (11′) ने गोल दागकर बढ़त दिलाई, जबकि हॉकी चंडीगढ़ ने दूसरे क्वार्टर में कप्तान राहुल (17′) और रमन (18′) ने जल्द ही दो गोल कर दिए. 37वें मिनट में प्रशांत लाकड़ा ने हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा के लिए गोल कर बराबरी की और फिर मैच में विजेता का फैसला शूट-आउट से निकाला गया.

दूसरे सेमीफाइनल में उत्तर प्रदेश हॉकी ने हॉकी हरियाणा पर 8-3 से बड़ी जीत दर्ज की. जूनियर विश्व कप खिलाड़ी शारदा नंद तिवारी (13′, 16′, 28′) गोल की हैट्रिक के साथ टूर्नामेंट के सबसे बड़े स्कोरर बन गए. उनके साथ अरुण साहनी (31′, 35′, 47′) ने भी गोल की हैट्रिक लगाई और उत्तम सिंह (23′, 60′) ने भी दो गोल किए. वहीं हॉकी हरियाणा की ओर से पंकज ने (38′, 43′, 60′) गोल किए, लेकिन यह मैच उत्तर प्रदेश हॉकी ने आसानी से अपने नाम कर लिया.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!