
रायपुर न्यूज़ धमाका /// उरांव आदिवासी समाज के तत्वाधान में करमा नृत्य प्रतियोगिता और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ की राज्यपाल अनुसुईया उईके मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं. इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने की.छत्तीसगढ़ उरांव आदिवासी समाज ने तीन दिवसीय करमा नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया था. कार्यक्रम में 15 टीमों के मध्य नृत्य प्रतिस्पर्धा हुई थी, जिनमें से 3 टीमों को राज्यपाल अनुसुईया उईके द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा. विजेताओं की घोषणा अभी नहीं हुई है. विजेताओं की घोषणा होने के बाद राज्यपाल अनुसुईया उईके पुरस्कृत करेंगी.आज उस प्रतियोगिता का समापन है, जिसके समापन में राज्यपाल अनुसुईया उईके और मंत्री अमरजीत भगत ने शिरकत की.

