
- छत्तीसगढ़ में शनिवार को कोरोना वायरस के 35 नए मरीजों की पहचान हुई थी. जबकि एक मरीज की कोरोना से मौत हुई थी. 17 मरीजों ने कोरोना वायरस को मात भी दी. रायपुर में सबसे ज्यादा 8 कोरोना मरीज, दुर्ग में 3, राजनांदगांव में 2 और कोरिया में 4 कोरोना मरीज मिले हैं.
कोरिया न्यूज़ धमाका /// चैनपुर निवासी 9वीं कक्षा की छात्रा की शनिवार यानी 30 अक्टूबर को ही रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई थी. संक्रमित पाए जाने के बाद उसे कोविड हास्पिटल कंचनपुर रेफर कर दिया गया था. जहां आज उसने दम तोड़ दिया.बच्ची के मौत के बाद घर में मातम पसरा हुआ है. वहीं प्रशासन और स्वाथ्य विभाग की निगरानी में बच्ची का मुक्तिधाम आमखेरवा में अंतिम संस्कार किया जा रहा है.



