रायपुरछत्तीसगढ

पाकिस्तानी संस्था को छत्तीसगढ़ में ‘पनाह’ दे रही सरकार, सामुदायिक भवन बनाने की तैयारी

रायपुर न्यूज़ धमाका /// आज प्रेस कांफ्रेंस लेकर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा. बृजमोहन अग्रवाल ने राज्य सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि पाकिस्तान की एक संस्था दावत ए इस्लामी को सामुदायिक भवन बनाने के नाम पर 10 हेक्टेयर जमीन देने की तैयारी चल रही है. बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि दावत-ए-इस्लामी संस्था को रायपुर के बोरियाखुर्द में सामुदायिक भवन बनाने सरकार अनुमति दे रही है.

बृजमोहन अग्रवाल ने दावा किया कि दावत ए इस्लामी के विदेशी फंडिंग, आतंकवादी गतिविधियों में शामिल रहने और धर्मांतरण करने के मामले सामने आ चुके हैं. उन्होंने आगे कहा कि कई ऐसी संस्थाएं हैं जिनके आवेदन 10 सालों से पेंडिंग पड़े हैं, मगर 2020 में आवेदन करने वाली इस संस्था को अब फौरन जमीन देने की तैयारी है. इसका इश्तिहार छपवाया गया है. बृजमोहन अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मांग करते हुए सरकार से कहा कि सरकार यह बताए कि इस संस्था का हेड क्वार्टर कहां है और इस संस्था को इतने फौरी तौर पर जमीन देने की क्या जरूरत है.

दावत-ए-इस्लामी पाकिस्तान में स्थित एक सुन्नी इस्लामी संगठन है. दुनिया भर में इसके कई इस्लामी शिक्षण संस्थान हैं. ये इस्लाम की तालीम देने और सामाजिक कार्य करने का दावा करते हैं. इसकी स्थापना 1981 में कराची, पाकिस्तान में मौलाना अबू बिलाल मोहम्मद इलियास अत्तर ने की थी. दावत-ए-इस्लामी दुनिया के 194 से अधिक देशों में सक्रिय है. इसके नाम का मतलब इस्लाम की ओर आमंत्रण है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!