बिलासपुरक्राइमछत्तीसगढ

दुकान से लौट रही युवती से शादीशुदा युवक ने की छेड़छाड़

बिलासपुर न्यूज़ धमाका /// जिले के चकरभाठा थानाशादीशुदा युवक ने उसे रास्ते में रोक लिया और काम के बहाने अपने घर बुलाया। मौका पाकर उसने दरवाजा बंद कर दिया और अश्लील हरकतें करने लगा। युवती किसी तरह दरवाजा खोलकर भागी और अपनी आबरू बचाई।

टीआई सुनील तिर्की ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब 10 बजे गांव की 22 वर्षीय युवती सामान लेने दुकान गई थी। रास्ते में रमेश देवांगन (32) का घर है। युवती दुकान से लौट रही थी। तभी रास्ते में रमेश ने उसे रोक लिया और काम के बहाने अपने घर बुलाया।युवती उसके घर गई, तब युवक ने दरवाजा बंद कर दिया और मौका पाकर उससे छेड़खानी करने लगा।

उसकी गंदी हरकतों का युवती ने विरोध किया। फिर किसी तरह दरवाजा खोलकर वह बाहर निकली और भाग कर घर पहुंची। युवती ने इस घटना की जानकारी अपने परिजन व आसपास के लोगों को दी। इस मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!