छतीसगढ़बिलासपुर

प्रयागराज से दबोचा गया आरोपी बाल संप्रेषण गृह हत्याकांड में पहली गिरफ्तारी तीन की तलाश जारी

16 जुलाई 2026 //

बिलासपुर न्यूज़ धमाका – बिलासपुर बाल संप्रेषण गृह में चौकीदार की हत्या के मामले में पुलिस ने पहली गिरफ्तारी की है। प्रयागराज से एक आरोपी को पकड़ा गया है, जबकि तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी हैसरकंडा थाना क्षेत्र स्थित बाल संप्रेषण गृह में चौकीदार की हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस को पहली बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में प्रयागराज से दिनेश राठिया को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब फरार तीन अन्य आरोपियों की तलाश में अलग-अलग राज्यों में लगातार दबिश दे रही है।

प्रयागराज से पहली गिरफ्तारी
एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि बाल संप्रेषण गृह हत्याकांड में पहली गिरफ्तारी प्रयागराज से की गई है। गिरफ्तार आरोपी दिनेश राठिया से पूछताछ की जा रही है। मामले में फरार तीन अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की विशेष टीमें विभिन्न राज्यों में अभियान चला रही हैं।

ऐसे हुई थी चौकीदार की हत्या

सोमवार देर रात सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित बाल संप्रेषण गृह में तैनात चौकीदार नरेंद्र कुमार खांडे (40) की चार आरोपियों ने मिलकर हत्या कर दी थी। आरोप है कि पहले चौकीदार के साथ मारपीट की गई, फिर उसके हाथ-पैर बांध दिए गए। इसके बाद गला दबाने और मुंह में गमछा ठूंसने से उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद चारों आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

तीन आरोपियों की तलाश जारी

आरोपियों ने अपने पुराने अपराध किशोर अवस्था में किए थे, लेकिन हत्या के समय सभी बालिग हो चुके थे। इसी कारण उन्हें बाल संप्रेषण गृह की ‘प्ले सेफ सेफ्टी यूनिट’ में रखा गया था। पुलिस फरार तीन अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। एसएसपी ने बताया कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!