महासमुंदछत्तीसगढ

ट्रक ने 7 साल की बच्ची को रौंदा , मौके पर ही मौत

महासमुंद न्यूज़ धमाका ///जिले के ग्राम जलकी में बस स्टैंड के पास रेत से भरी ओवरलोड ट्रक ने 7 साल की बच्ची को रौंद दिया जिससे बच्ची की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।क में फंसकर बच्ची का शव करीबन 20 फुट तक घसीटता चला गया। घटना से गुस्साए लोगों ने नाराजगी जाहिर करते हुए सिरपुर जलकी रोड में जाम कर दिया।

जानकारी के अनुसार जलकी निवासी विजय साहू की सात वर्षीय बेटी हिमानिया साहू दोपहर एक बजे अपने घर के सामने खेल रही थी। इसी बीच रेत से भरी ट्रक ने बच्ची को कुचल दिया।दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजे, सड़क पर स्पीड ब्रेकर व नो इंट्री की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। घटना की जानकारी मिलते ही तुमगांव थाना प्रभारी रामावतार पटेल व सिरपुर चौकी प्रभारी हर्ष कुमार धुरंधर अपने अन्य साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस द्वारा गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों को किसी तरह समझा-बुझाकर जाम हटवाया गया। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ तुमगांव थाना में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्यवाही कर रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!