
महासमुंद न्यूज धमाका – महासमुंद जिले में गांजा तस्करी के आरोपी को पैसे लेकर छोड़ने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। पटेवा थाना में पदस्थ चार आरक्षकों को पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया है।
मामले का खुलासा ऐसे हुआ
- आरोपी भीखम चंद्रवंशी को कवर्धा पुलिस ने 500-500 के 15 नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया।
- जांच में पता चला कि वह ओडिशा से गांजा और नकली नोट लाकर महासमुंद जिले के रास्ते अवैध कारोबार कर रहा था।
- आरोप है कि पटेवा थाना के आरक्षकों ने आरोपी से पैसा लेकर उसे छोड़ दिया था।
पुलिस अधीक्षक की कार्रवाई
- मामले की जानकारी मिलते ही महासमुंद पुलिस अधीक्षक ने चारों आरक्षकों को तत्काल निलंबित करने का आदेश दिया।
- पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच की जा रही है और अन्य संलिप्त लोगों पर भी कार्रवाई की संभावना है।
