छतीसगढ़महासमुंद

पुरानी रंजिश में डबल मर्डर: टाटा सफारी से स्कूटी को मारी टक्कर, जनपद उपाध्यक्ष के पति समेत दो की मौत

महासमुंद न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में नेशनल हाईवे-353 पर शुक्रवार रात हुई दर्दनाक दुर्घटना ने अब हत्या का रूप ले लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह कोई साधारण सड़क हादसा नहीं, बल्कि पुरानी रंजिश के चलते रची गई सुनियोजित वारदात थी।

घटना साराडीह मोड़ के पास की है, जहां एक टाटा सफारी ने तेज रफ्तार से जा रही स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में महासमुंद जनपद पंचायत की उपाध्यक्ष के पति जितेन्द्र चन्द्राकर (46 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथी अशोक साहू को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

पुरानी दुश्मनी बनी वजह

पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। एएसपी प्रतिभा पाण्डेय ने बताया कि मृतक जितेन्द्र चन्द्राकर और अमन अग्रवाल के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। इसी द्वेष के चलते अमन अग्रवाल ने योजनाबद्ध तरीके से अपनी टाटा सफारी से स्कूटी को टक्कर मारी। इस घटना के बाद पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है और आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

पूरे जिले में सनसनी

इस खुलासे के बाद महासमुंद जिले में संसनी फैल गई है। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।

पुलिस जांच जारी

पुलिस अब घटना से जुड़े तकनीकी और भौतिक साक्ष्य एकत्र कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और चश्मदीदों के बयान के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!