भोपाल

मध्य प्रदेश में शीतलहर ने बढ़ाई ठंड, इन तीन संभागों में ज्यादा शीतलहर और कोहरा रहने की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

भोपाल न्यूज़ धमाका // मध्य प्रदेश में शीतलहर के चलते लगातार कड़ाके की ठंड पड़ रही है. सर्द मौसम के चलते लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं. कड़ाके की ठंड ने नए साल के जश्न में भी कोहराम मचा दिया है. इसी बीच मौसम विभाग ने शीतलहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

रीवा, शहडोल और चंबल संभाग में शीतलहर की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक रीवा संभाग में शीतलहर चलने ने ज्यादा संभावना है. रीवा, शहडोल और चंबल संभागों के जिलों में और टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, डिंडोरी, ग्वालियर और दतिया में हल्के से मध्यम कोहरा रहने का पूर्वानुमान लगाया गया है. देश के अधिकतर जिलों का मिनिमम तापमान 10 डिग्री के आसापास है.

इन जिलों में था सबसे ज्यादा ठंड

भोपाल में रात का तापमान 11 डिग्री और सामान्य से 1 फ़ीसदी कम है. सबसे ठंडा दिन रीवा, सीधी, छतरपुर, भिंड, रायसेन, खजुराहो में रहा है. भिंड, ग्वालियर, छतरपुर, शिवपुरी, रीवा, शहडोल में रात में सबसे ज्यादा ठंड था. इसके अलावा इन शहरों में कोहरा छाए रहने से विजिबिलिटी भी काफी कम हो रही है.

सर्दी ने बढ़ाया कोरोना का खतरा

भारतीय मौसम विभाग ने पहले चेतावनी जारी कर अगले 2 दिनों तक मध्य प्रदेश में अलग-अलग इलाकों में शीतलहर चलने की आशंका जाहिर कर चुकी है. यानी नए साल में दिन और रात में अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है. बता दें कि बढ़ते कोरोना वायरस के बीच सर्दी और कहर ढा रही है. जिससे कोरोना का खतरा औऱ बढ़ गया है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!