छतीसगढ़महासमुंद

पत्नी को वीडियो कॉल कर शिक्षक ने की आत्महत्या, दोनों बेटियाँ सोती रहीं कमरे में

महासमुंद न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक शिक्षक ने बुधवार देर रात पत्नी को वीडियो कॉल पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय पत्नी मुंबई में थी, जबकि शिक्षक की दोनों बेटियाँ घर में ही सो रही थीं।

मृतक का नाम दिनेश साहू (निवासी वार्ड नंबर 3, राम वाटिका) बताया जा रहा है, जो पिथौरा विकासखंड के ग्राम छिंदौली स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में वर्ग-2 शिक्षक के पद पर पदस्थ थे।

घटनाक्रम:
13 अगस्त की रात दिनेश साहू ने अपनी पत्नी चंदेश्वरी साहू को वीडियो कॉल किया। कॉल के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसी बीच शिक्षक ने कैमरे के सामने ही अपने कमरे में फांसी लगा ली।

परिजनों और पुलिस की कार्रवाई:
पत्नी ने घटना देख तत्काल परिजनों को सूचना दी। कुछ देर बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुँची। शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है।

घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बताया कि आत्महत्या की असली वजह की जांच की जा रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!