छतीसगढ़राजनांदगांव

डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार बनाने के नाम पर 70 लाख की ठगी; आरोपी गिरफ्तार

Rajnandgaon Crime News: डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार बनाने के नाम पर 70 लाख की ठगी...

राजनांदगांव न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ में नौकरी और एडमिशन दिलाने के नाम पर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। राजनांदगांव पुलिस ने एक शातिर ठग उत्तम गौतम टंडन (निवासी सिंधी कॉलोनी) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी भोले-भाले युवाओं को डिप्टी कलेक्टर, नायाब तहसीलदार, कृषि विस्तार अधिकारी की नौकरी और एम्स रायपुर में एडमिशन दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये ऐंठता था।

शिकायत और जांच:
28 जुलाई को पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी ने उसके पुत्र को डिप्टी कलेक्टर व नायाब तहसीलदार की नौकरी लगाने के नाम पर 35 लाख रुपये लिए। वहीं अन्य पीड़ितों से कृषि विस्तार अधिकारी और एमबीबीएस एडमिशन के नाम पर 35 लाख रुपये और ठगे। इस तरह कुल 70 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई।

पुलिस ने शिकायत पर अपराध क्रमांक 330/2025, धारा 420 भादवि दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी द्वारा पीड़ितों को भेजे गए फर्जी नियुक्ति पत्र जब्त किए गए, जिसके बाद प्रकरण में धारा 467, 468, 471 भादवि भी जोड़ी गई।

पुलिस की कार्रवाई:
एसपी मोहित गर्ग ने आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। पुलिस ने आरोपी के ठिकानों पर दबिश दी और ग्राम सांगिनकछार से उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने ठगी की बात कबूल की और अन्य सहयोगियों की संलिप्तता का भी खुलासा किया।

आरोपी को न्यायालय में पेश कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजा गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!