छतीसगढ़महासमुंद

दो पंचायत सचिव निलंबित, अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना पर कार्रवाई

महासमुंद न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में दो पंचायत सचिवों को लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत महासमुंद द्वारा की गई है।

सचिव मोहन पटेल निलंबित

पहली कार्रवाई में ग्राम पंचायत बड़ेलोरम (जनपद पंचायत पिथौरा) के सचिव मोहन पटेल को निलंबित किया गया है।
प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार, सचिव द्वारा पंचायत कार्यालय का नियमित संचालन नहीं किया जा रहा था। जन्म-मृत्यु पंजीयन, पेंशन भुगतान, आय-जाति-निवास प्रमाणपत्र निर्माण जैसे कार्यों में लगातार देरी की जा रही थी।
इसके अलावा, ग्रामसभा का आयोजन नहीं करना, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही, और लगातार चार माह तक अनुपस्थित रहने की पुष्टि हुई है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से निलंबन आदेश जारी करते हुए सूरज साहू को ग्राम पंचायत बड़ेलोरम का नया सचिव नियुक्त किया है।

सचिव जगदीश ध्रुव पर भी गिरी गाज

दूसरी कार्रवाई में ग्राम पंचायत बांसकुड़ा के सचिव जगदीश ध्रुव को निलंबित किया गया है।
सीईओ हेमंत नंदनवार के अनुसार, सचिव ध्रुव ने अपने पद के दायित्वों के प्रति उदासीनता दिखाई और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की बार-बार अवहेलना की।
पंचायत कार्यों की निरंतरता बनाए रखने के लिए ग्राम पंचायत छपोराडीह के सचिव किशोर कुमार ध्रुव को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

प्रशासन सख्त रुख में

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पंचायत स्तर पर कार्य में लापरवाही और आदेशों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि पंचायत योजनाओं और सेवा वितरण में देरी पर जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!