धारक्राइममध्यप्रदेश

आदिवासी नाबालिग से गैंग रेप

धार न्यूज़ धमाका /// गंधवानी के चाकडूद निवासी नाबालिग के साथ गांव के दो युवकों ने दुष्कर्म किया। पीड़िता अपनी बहन के साथ 11 तारीख की रात में गरबा खेलकर घर लौट रही थी। दो आरोपियों ने नाबालिग को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता रात में अपने घर पहुंची और भाई सहित परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद बुधवार देर रात करीब 12.30 बजे पुलिस ने आरोपी चना और गोविंद के खिलाफ पॉक्सो और एसएसी-एसटी एक्ट सहित दुष्कर्म की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। आरोपियों ने गैंगरेप के बाद किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। नाबालिग ने शिकायत करते हुए बताया कि 11 की रात 11 बजे गरबे से दो बहने टोर्च लेकर पैदल घर आ रही थी। इसी दौरान रास्ते में दो आरोपियों ने चचेरी बहन को पत्थर मारकर भगा दिया। बहन के भाग जान के बाद आरोपियों ने पीड़िता को धमकी देकर उसके साथ बारी बारी दुष्कर्म किया।पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!