कोरियाछत्तीसगढ

कोरिया पुलिस के ‘निजात अभियान’ को मिल रहा बॉलीवुड सितारों का समर्थन, वीडियो के माध्यम से दे रहें है संदेश

मशहूर सिंगर कैलाश खेर, एक्टर भगवान तिवारी एवं कॉमेडियन सुनील ग्रोवर सहित कई बड़े सितारों ने लोगों को नशे से दूर रहने की अपील की थी। अब अभिनेता अरबाज खान, कॉमेडियन राजपाल यादव एवं वीरेंद्र सक्सेना ने कोरिया पुलिस के निजात अभियान का समर्थन करते हुए लोगों से नशा नहीं करने की अपील की है

कोरिया न्यूज़ धमाका /// जिला पुलिस ड्रग्स, नारकोटिक्स व अवैध शराब के विरुद्ध निजात अभियान चला रही है। कोरिया पुलिस का यह अभियान को केवल राज्य ही नहीं बल्की पूरे देशभर में इसकी सराहना हो रही है। अब इसे बॉलीवुड इंडस्ट्रीज के सितारों से समर्थन मिल रहा है।

मशहूर सिंगर कैलाश खेर, एक्टर भगवान तिवारी एवं कॉमेडियन सुनील ग्रोवर सहित कई बड़े सितारों ने लोगों को नशे से दूर रहने की अपील की थी। अब अभिनेता अरबाज खान, कॉमेडियन राजपाल यादव एवं वीरेंद्र सक्सेना ने कोरिया पुलिस के निजात अभियान का समर्थन करते हुए लोगों से नशा नहीं करने की अपील की है।

आपको बता दें कि, कोरिया में पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशन पर ड्रग्स, नारकोटिक्स व अवैध शराब के विरुद्ध अभियान निजात में बड़े पैमाने पर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है एवं जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। कोरिया पुलिस (Korea Police) के इस अभियान ‘निजात के समर्थन में बॉलीवुड इंडस्ट्री से भी कई कलाकारों ने नशे से दूर रहकर बेहतर जीवन बनाने की अपील की है। जिसका एक वीडियो पूर्व में पुलिस द्वारा जारी किया गया था, जिसमें मशहूर सिंगर कैलाश खेर, अभिनेता भगवान तिवारी एवं कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने अपील की थी। हॉल ही में नायक अरबाज खान, कॉमेडियन राजपाल यादव एवं कलाकार वीरेंद्र सक्सेना ने नशे से दूर रहने की अपील की है। पुलिस ने इसका वीडियो जारी किया है। कोरिया के स्थानीय कलाकारों द्वारा भी समर्थन में कई वीडियो व रैप सांग तैयार किए गए हैं।

जुलाई से नशे के खिलाफ अभियानइस अभियान में पुलिस द्वारा मिशन मोड़ में कार्यवाही कर रही है। माह जुलाई से नारकोटिक्स में अब तक 94 प्रकरणों में 118 की गिरफ्तारी की गई है, वहीं अवैध शराब बिक्री में 349 प्रकरणों में 355 की गिरफ्तारी की गई हैं। इस अभियान को लोगों से लगातार जन-समर्थन मिल रहा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!