रायपुर

छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के लोगों के लिए राहत, ट्रेन में डेली अप-डाउन करने वाले यात्रियों को अब मिलेगा एमएसटी

रायपुर न्यूज़ धमाका // छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के लोगों के लिए बड़ी खबर है. खबर ये है कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने पैसेंजर ट्रेनों में अप-डाउन करने वाले यात्रियों को पुनः एमएसटी (MST) जारी करने का आदेश जारी कर दिया है. ये आदेश डिप्टी सीसीएम (पीएस) मसऊद आलम अंसारी द्वारा जारी किया गया है.

इसके तहत यात्रियों को आज यानी 23 जनवरी से ही एमएसटी (MST) के पास जारी हो सकेंगे. इसका लाभ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के तीनों मंडल यानी रायपुर, बिलासपुर और नागपुर रेल मंडल में संचालित होने वाली ट्रेनों में लागू होगा. बता दें कि उक्त तीनों मंडलों में छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के कई जिले आते है, जहां इसका लाभ यात्री ले सकेंगे.

करीब 2 साल से बंद थी ये सेवा

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन में कोरोनाकाल के दौरान पिछले करीब 22 महीने से एमएसटी (मासिक सीजन टिकट) की सुविधा बंद थी. बता दें कि ये सुविधा अन्य जोन में पहले ही शुरू कर दी गई थी. लेकिन पिछले दिनों हुई जेडआरयूसीसी की बैठक में इस मामले को उठाया गया था, जिसके बाद यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते रेलवे ने पुनः इसे शुरू करने का आदेश जारी कर दिया है.

केवल पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों में मिलेगी अनुमति

यात्रियों को एमएसटी की सुविधा केवल पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों में ही मिलेगी. मेल या एक्सप्रेस ट्रेनों में एमएसटी के साथ यात्रा नहीं कर पाएंगे. दरअसल यह सुविधा केवल उन्हीं ट्रेनों में मिलती है, जिनमें अनरिजर्व कोच हैं. मेल या एक्सप्रेस ट्रेनों में लगे जनरल कोच वर्तमान में सेकंड सीटिंग कोच में तब्दील हो गए हैं. इसलिए यात्रियों को इसके लिए रिजर्वेशन कराना पड़ता है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!