जगदलपुरछत्तीसगढ

अज्ञात महिला का शव पुल के नीचे चेहरा बंधा हुआ मिला

जगदलपुर न्यूज़ धमाका /// एक अज्ञात महिला का शव पुल के नीचे कपड़े से बंधा हुआ मिला है। इस तरह महिला के शव मिलने से इलाके में सनसनी मंच गई है। उसके सिर और हाथ को लाल रंग के कपड़े से बांधा गया है। सुबह नदी में पुल के नीचे नहाने गए ग्रामीणों ने लाश देखकर इसकी सूचना फौरन पुलिस को दी। मामला परपा थाना क्षेत्र के मारेंगा का है।

जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह इलाके के ग्रामीण मारेंगे पुल के नीचे नहाने के लिए गए हुए थे। इनमें से एक ग्रामीण जो पुल के ऊपर खड़ा था उसकी नजर झाड़ियों के पास लाश पर पड़ी है। इसकी जानकारी के सभी ग्रामीण लाश के पास पहुंचे और देखा कि लाश को बांध कर फेंका गया है। फिर ग्रामीणों ने इसकी सूचना परपा थाना के जवानों को दी।

थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे हैं। वहीं मामले की जांच की जा रही है। डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस का कहना है कि लाश को कहीं बाहर से लाकर फेंका गया है। फिलहाल आस-पास के थानों से भी जानकरी मंगवाई जा रही है। मौके पर पहुंचे जवानों ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!