मुंबईमनोरंजन

विद्युत जामवाल ने शेयर किया चौकाने वाला वीडियो, देखकर फैंस हुए हैरान

मुंबई न्यूज़ धमाका //  एक्शन स्टार विद्युत जामवाल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक चौकाने वाला वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में दिख रहा है कि कैसे 6 लोग सिर्फ दो उंगलियों का उपयोग करके एक व्यक्ति को उठा सकते हैं. विद्युत जामवाल द्वारा शेयर किए गए क्लिप में एक्टर के साथ पांच और लोग मिलकर जमीन पर लेटे हुए एक व्यक्ति को उठाते हुए नजर आ रहे हैं.विद्युत जामवाल

इस वीडियो को वर्तमान में 549,800 से ज्यादा लोग लाइक कर चुके है. विद्युत जामवाल l ने गुरुवार को संकल्प रेड्डी द्वारा निर्देशित अपनी अगली फिल्म ‘आईबी 71’ के पहले शेड्यूल की शूटिंग शुरू कर दी है. जासूसी थ्रिलर एक सच्ची घटना पर आधारित है कि कैसे भारतीय खुफिया अधिकारियों ने पूरे पाकिस्तानी प्रतिष्ठान को उजाड़ दिया था. यह फिल्म टी-सीरीज और रिलायंस एंटरटेनमेंट के सहयोग से एक्शन हीरो फिल्म्स के तहत विद्युत का पहला प्रोडक्शन वेंचर है.

अपने दमदार एक्शन से बॉलीवुड में बनाई अलग पहचान

विद्युत जामवाल ने अपने एक्शन से बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचा बनाया है. उनकी फिल्मों के एक्शन को दर्शक बहुत पसंद करते हैं. उनके वर्क फ्रंट की बात की जाए तो वो पिछले दिनों डिज्नी प्लस हॉटस्टार को फिल्म ‘सनक’ में नजर आए थे. इस फिल्म में भी उनके एक्शन सीन को खूब सराहना मिली थी. रिपोर्ट्स की मानें, तो जल्द ही ‘खुदा हाफिज 2’ की शूटिंग में व्यस्त होने वाले हैं. कमांडो की अगले पार्ट में काम करने को लेकर भी चर्चाएं चल रहीं हैं.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!