जांजगीरछत्तीसगढ

सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत: ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर, भागने की चक्कर में स्कार्पियो और साइकिल को भी चपेट में लिया

जांजगीर न्यूज़ धमाका // छत्तीसगढ़ के जांजगीर में सोमवार दोपहर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 8 साल का एक बच्चा भी शामिल है। तीनों आपस में मां-बेटा और पोता बताए जा रहे हैं। हादसा तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर के चलते हुए। बाइक को टक्कर मारने के बाद भागने की हड़बड़ी में ट्रक ने एक स्कार्पियो और साइकिल सवार को भी चपेट में ले लिया। इसके बाद जंगल में ट्रक छोड़कर ड्राइवर भाग निकला।

जानकारी के मुताबिक, हादसा पामगढ़ थाना क्षेत्र में हुआ है। शिवरीनारायण के रिंगनी निवासी ओम बेसवर भैना (25) अपनी मां गिर्दी भैना (48) और बेटे रामेश्वर भैना (8) के साथ बाइक पर एक परिवारिक कार्यक्रम में बिलासपुर में मस्तूरी के मल्हार गए हुए थे। वहां से सोमवार को लौटने के दौरान दोपहर करीब 12 बजे शिवरीनारायण क्षेत्र के राहौद के पास पहुंचे थे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे के मौके पर जानकारी जुटाती पुलिस।

हादसे के मौके पर जानकारी जुटाती पुलिस।

बाइक और रेत में फंसकर बच्चे ने तोड़ दिया दम
टक्कर लगते ही मां-बेटा उछल कर सड़क पर जा गिरे। जबकि बच्चा रामेश्पवर भैना बाइक सहित सड़क किनारे रेत पर जा गिरा। उसकी बाइक के बीच में ही रेत में धंसकर मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक ने रफ्तार और बढ़ा दी। भागने की हड़बड़ी में उसने सामने से आ रही एक अन्य स्कार्पियो और साइकिल सवार को भी चपेट में ले लिया। टक्कर ऐसी थी कि साइकिल भी ट्रक में फंस गई और उसे खींच कर साथ ले गया। गनीमत रही कि स्कार्पियो और साइकिल में सवार दोनों सुरक्षित हैं।

टक्कर ऐसी थी कि साइकिल भी ट्रक में फंस गई और उसे खींच कर साथ ले गया।

टक्कर ऐसी थी कि साइकिल भी ट्रक में फंस गई और उसे खींच कर साथ ले गया।

जंगल किनारे ट्रक छोड़कर भाग निकला ड्राइवर
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। उन्होंने हादसे को लेकर जानकारी जुटाई और एक पुलिस टीम को ट्रक के पीछे की ओर भेजा गया। वहां पकरिया के जंगल में पुलिस को ट्रक मिल गया, लेकिन चालक भाग निकला था। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है और ड्राइवर की तलाश की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने अस्पताल भेज दिया है। सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं।

पकरिया के जंगल में पुलिस को ट्रक मिल गया, लेकिन चालक भाग निकला था।

पकरिया के जंगल में पुलिस को ट्रक मिल गया, लेकिन चालक भाग निकला था।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!