
भाटापारा न्यूज़ धमाका /// मन्दिर में प्रसाद चढ़ाने के नाम पर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। शहर में स्थित सन्तकवर राम वार्ड के साई मन्दिर में भंडारे का कार्यक्रम चल रहा था। तभी उसी समय में प्रसाद चढ़ाने को लेकर वर्तमान पार्षद व पूर्व पार्षद पक्ष के बीच जमकर विवाद शुरू हो गया।
देखते ही देखते वहा पर लोगो की भीड़ जूट गई। भाजपा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया। ये विवाद पुलिस की मौजूदगी में थाने परिषर में भी विवाद हुआ। जिसके बाद पुलिस ने काफी विवाद को शांत करने की कोशिश की थोड़ी देर के बाद मामला शांत हुआ।