छतीसगढ़भाटापारा

हाइवा की टक्कर से तीन बाइक सवार युवक घायल, एक की हालत गंभीर

Bhatapara road accident

भाटापारा न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के भाटापारा में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाइक सवार 3 युवकों को हाइवा वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है, और दो अन्य घायल हुए हैं। घटना ग्रामीण थाना क्षेत्र गांव टिकुलिया का है।

घटना के बाद हाइवा चालक मौके पर ही फरार हो गया। राहगीरों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को भाटापारा सिविल अस्पताल पहुंचाया।

भारी वाहनों की आवाजाही पर ग्रामीणों की नाराजगी 

घायलों की पहचान नूतन ध्रुव उम्र 19, शैलेंद्र वर्मा उम्र 28 और दुर्गेश वर्मा उम्र 18 के रूप में हुई है। इनमें नूतन ध्रुव की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अज्ञात हाइवा वाहन की तलाश जारी है। ग्रामीणों ने हादसे के बाद सड़क पर तेज रफ्तार भारी वाहनों की आवाजाही पर नाराजगी जताई है और पुलिस से नियमित निगरानी की मांग की है।

पेंड्रा में बाइक राइडरों मजदूर महिला को मारी ठोकर

छत्तीसगढ़ के पेंड्रा में बाइक राइडरों ने मजदूरी करने आई महिला को ठोकर मार दी थी। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ था। इस वीडियो में पेंड्रा के मुख्य बाजार में एक बाइक पर तीन युवक सवार नजर आ रहें। उनकी गाड़ी की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि, वे सड़क पार कर रही एक मजदूर महिला को ठोकर मार दिए थे। महिला बुरी तरह से घायल हो गई थी। फिर युवक वहां से भाग निकल गए।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!