छतीसगढ़रायपुर

राजधानी में सरेआम चाकू घोपकर हत्या,अस्पताल ले जाते हुए हुई मौत… फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

रायपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ते जा रहा है। युवक की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। दरहसल रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र के अग्रसेन चौक के पास हांडीपारा में गोपी निषाद की हत्या कर दी गई। आरोपी ने सरेआम युवक को मौत के घाट उतार दिया। हत्या एक आरोपी मौके से फरार हो गया।

वारदात के बाद घायल युवक को गंभीर हालत में मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया। शरीर से ज्यादा खून बहने के कारण अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक की मौत हो गई। पुलिस मामले में फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है। मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, इस मामले पर पुलिस शुभम नाम के युवक की तलाश कर रही है। शुभम साहू नाम के युवक ने गोपी पर चाकू से हमला किया है। हत्या का कारण अज्ञात है। राजधानी में लगातार इस प्रकार की घटना शहर के लॉ एंड ऑर्डर व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!