छतीसगढ़भाटापारा

भाटापारा में भगवान श्रीराम की ऐतिहासिक शोभायात्रा, सौ से अधिक भजन मंडलियों ने सजाया भक्तिमय माहौल

भाटापारा न्यूज धमाका – बलौदाबाजार जिले के भाटापारा नगर में श्री अखंड रामनाम सप्ताह के 87वें वर्ष पूर्ण होने पर भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस ऐतिहासिक आयोजन में प्रदेशभर से 100 से अधिक भजन मंडलियों ने भाग लिया और रामधुन व भजनों से पूरे नगर को भक्तिमय बना दिया।

यात्रा के दौरान नगर के विभिन्न चौक-चौराहों पर सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धालुओं को निःशुल्क नाश्ता, चाय, शरबत एवं भोजन कराया गया।

विशेष रूप से मुस्लिम बोहरा समाज की भागीदारी इस शोभायात्रा का आकर्षण रही। बोहरा समाज के जाहेद भाई ने भगवान श्रीराम की प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना कर शहर और प्रदेश की सुख-शांति की मंगलकामना की। साथ ही समाज की ओर से श्रद्धालुओं को निःशुल्क पानी और नाश्ते का वितरण भी किया गया। शोभायात्रा नगर भ्रमण कर देर रात ढाई बजे मुख्य मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई।


दुर्ग में धार्मिक आयोजन, स्व. रागिनी देवी को दी श्रद्धांजलि

उधर, दुर्ग जिले के उरला क्षेत्र स्थित वार्ड क्रमांक 58 में मां जगतारिणी काली दुर्गा मंदिर परिसर में स्व. रागिनी देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया गया। दोपहर 12 बजे उनकी मूर्ति की स्थापना बाबा महाकाल के महापुजारी पंडित भूषण गुरु महाराज और गोपाल महाराज द्वारा विधिवत रूप से की गई।

स्व. रागिनी देवी धार्मिक भावना और समाज सेवा के प्रति समर्पित थीं। उन्होंने जीवनभर समाज कल्याण और मंदिर निर्माण में सक्रिय योगदान दिया। इस अवसर पर मंदिर समिति परिवार के सदस्य आकाश कुमार, चंद्रशेखर, बबीता, गुलाब सिंह समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!