छतीसगढ़बेमेतरा

बेमेतरा: हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ, 6 मास्टर ट्रेनर्स ने सिखाए पढ़ाने के गुर

Principals

बेमेतरा न्यूज धमाका – मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान 2025 के अंतर्गत जिले के सभी हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार से डाइट बेमेतरा में प्रारंभ हुआ। पहले दिन बेमेतरा और नवागढ़ विकासखंड के प्राचार्यों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।

डाइट प्राचार्य जे.के. घृतलहरे ने कहा कि संकुल प्राचार्य यहां से प्रशिक्षण लेकर 20 अगस्त को अपने-अपने संकुल केंद्र में प्रशिक्षण देंगे, जिसकी मॉनिटरिंग राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) रायपुर द्वारा की जाएगी।

प्राचार्य घृतलहरे ने बताया कि संकुल प्राचार्यों की मुख्य जिम्मेदारी विद्यालय में शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाना, शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण विधियों का उपयोग करने के लिए प्रेरित करना और छात्रों की सीखने की प्रक्रिया को प्रभावी बनाना है। उन्होंने जोर दिया कि प्राचार्य को नेतृत्वकर्ता की भूमिका निभानी होगी और सामाजिक अंकेक्षण के लिए समिति का गठन करना होगा, जिसमें स्थानीय प्रतिनिधियों और अनुभवी शिक्षकों की भागीदारी रहेगी।

मास्टर ट्रेनर्स की भूमिका
प्रशिक्षण में 6 मास्टर ट्रेनर्स — जितेंद्र सिन्हा, सरिता मांडले, उद्धव कुमार साहू, सागरिका यादव, विकेश यादव और दीपिका साहू ने प्राचार्यों को विस्तृत मार्गदर्शन दिया।

  • दीपिका साहू ने हायर सेकेंडरी स्तर पर रुब्रिक्स में दिए 20 प्रश्नों पर विस्तार से चर्चा की।
  • उद्धव कुमार साहू ने तीन क्षेत्रों — बालक, शिक्षक और विद्यालय — पर आधारित आकलन पद्धति बताई।
  • विकेश यादव ने अंकेक्षण टीम के गठन से लेकर पूरी प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया।

SCERT रायपुर ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस प्रशिक्षण को प्राचार्य अत्यंत गंभीरता से लें और इसके लिए किसी प्रतिनिधि की भागीदारी मान्य नहीं होगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!