छतीसगढ़भाटापारा

कांग्रेस विधायक के PSO ने खुद को गोली मारी, छत पर मिला शव…

भाटापारा न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा से बड़ी खबर सामने आई है। कांग्रेस विधायक के पीएसओ ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। मृतक जवान ने एके-47 से गोली मारी है। घटना की सूचना के बाद मौके पर एसएसपी समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे है।

घटना भाटापारा शहर की है। मृतक पीएसओ डिगेश्वर गागड़ा पिछले एक वर्ष से भाटापारा विधायक इंद्र साव की सुरक्षा में तैनात था। आज दोपहर वो ड्यूटी के बाद अपने किराए के कमरे में ही था। इस दौरान मकान की छत पर गया और खुद को गोली मार लिया।

घटना की सूचना के बाद जिला एसएसपी विजय अग्रवाल समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि पीएसओ का परिवारिक विवाद चल रहा था। इसी वजह से कुछ समय से वो परेशान था। फिलहाल भाटापारा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!