छतीसगढ़मरवाही

रेलवे स्टेशन परिसर में देसी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज

CG Crime : रेलवे स्टेशन परिसर में देसी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज

मरवाही न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के रेलवे स्टेशन पेंड्रारोड के पास पुलिस ने युवक को देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी युवक के खिलाफ गौरेला थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है. पुलिस द्वारा युवक से नेटवर्क से जुड़ी जानकारियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है. 

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रेलवे स्टेशन क्षेत्र पहुंची। जहां बताए गए हुलिए से मिलते युवक घेराबंदी कर दबोचा गया. इस दौरान जब युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास  से एक देशी पिस्टल बरामद किया गया. आरोपी हरजितेन्द्र सिंह (22 साल) यूपी के गोरखपुर का रहने वाला है, जो यहां पिस्टल को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा था. 

आरोपी के खिलाफ गौरेला थाना में धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है. पूछताछ के दौरान आरोपी से पिस्टल की खरीद-बिक्री और नेटवर्क से संबंधित अन्य जानकारी जुटाई जा रही है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!