छतीसगढ़भाटापारा

भाटापारा के यश एम्यूजमेंट पार्क में बड़ा हादसा टला, आकाश झूले पर लटकी महिला को सुरक्षित उतारा गया

hanging

भाटापारा न्यूज धमाका – यश एम्यूजमेंट पार्क में शनिवार रात एक महिला आकाश झूले पर झूलते समय बाहर लटक गई, जिससे पार्क में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद कर्मचारियों की त्वरित सूझबूझ से महिला की जान बच गई और उसे सुरक्षित नीचे उतारा गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झूले की तेज रफ्तार के दौरान महिला अचानक सीट से खिसक गई और झूले के बाहर लटकने लगी। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोग दहशत में आ गए। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पार्क की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

कर्मचारियों ने तुरंत झूले को रोका और सावधानीपूर्वक महिला को नीचे उतारा। राहत की बात यह रही कि महिला को कोई चोट नहीं आई, लेकिन अगर समय पर कार्रवाई न होती, तो यह हादसा गंभीर रूप ले सकता था।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!