
संवाददाता सागर बत्रा रायपुर
रायपुर :- नगर निगम मुख्यालय में नगर निगम नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना हुआ जिसमे भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव जिला महामंत्री ओमकार बैस पूर्व सभापति प्रफुल्ल विश्वकर्मा वरिस्ठ पार्षद मृत्युंजय दुबे सूर्यकांत राठौर उप नेता प्रतिपक्ष मनोज वर्मा सीमा साहू प्रमोद साहू कामिनी देवांगन सुमन राम प्रजापति रोहित साहू भोला साहू दीपक जायसवाल सरिता वर्मा सहित समस्त भाजपा पार्षद दल एवम भाजपा पदाधिकारी उपस्तिथ हुए।एक दिवसीय धरने का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य रूप से कांग्रेस की गलत नीतियों एवम नगर निगम की पुरानी संपत्तियों को बेचने के विरोध में आज नगर निगम मुख्यालय में एक दिवसीय धरने में पार्षद दल को सुमन राम प्रजापति द्वारा भी वार्ड की शहर की समस्याओं से अवगत कराया गया।
