रायपुर न्यूज़ धमाका /// खारुन नदी तट पर भी भारी संख्या में जुटे श्रद्धालु .कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए सिर्फ व्रती महिलाएं ही घाट पर मौजूद रही। महादेव घाट पर 50 प्रतिशत कम लोगों की भीड़ जुटी।लोक आस्था के महापर्व छठ को प्रदेशभर में धूमधाम से मनाया गया।
राजधानी के घाटों पर व्रती महिलाओं ने एक दिन पूर्व अस्तचलागामी यानी कि डूबते सूर्य का पूजन किया। इसके दूसरे दिन घाटों पर उगते हुए भगवान भास्कर को आस्था का अर्घ्य दिया। इस दौरान छठ माता और सूर्य देव की महिमा के गीत गाए गए।इसके साथ ही चार दिनी छठ पर्व का समापन हो गया।