चेन्नईदेश

चेन्नई में भारी बारिश से कई इलाके झील में तब्दील , 8 जिलों में रेड अलर्ट

चेन्नई न्यूज़ धमाका /// तमिलनाडु में भारी बारिश के चलते मौसम विभाग ने 8 जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। इन जिलों में चेन्नई, तिरुवल्लुर, रानीपेट, वेल्लोर, सलेम, कल्लाकुरिची, तिरुपट्‌टूर और तिरुवन्नमलई शामिल हैं। इनमें से एक या दो इलाकों में 20.4 सेमी से अधिक बारिश हो सकती है जबकि अन्य इलाकों में भी भारी बारिश का अनुमान है। तमिलनाडु के अलावा आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी में भारी से अतिभारी बारिश की चेतावनी है। चेन्नई में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है.

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की कोलातुर निर्वाचन क्षेत्र में चेन्नई के पेरियार नगर में रविवार को 21 सेमी बारिश हुई थी. जिसके बाद कई लोगों के घरों में पानी भर गया था. वहां रहने वाले गॉडविन एबेनेजर तीन दिन बाद अपने घर को देखने वहां पहुंचे, जैसे ही उन्होंने अपने घर का गेट खोला, बारिश के पानी से पूरे घर का सामान और फर्नीचर खराब हो चुका था.उनका कहना है कि कई सालों से ऐसा होता आ रहा है. साल 2015 में जब शहर में बाढ़ आई थी, तभी तीन दिन के लिए उन्हें अपना घर छोड़कर जाना पड़ा था. इस बार यह फिर ऐसा ही हुआ है. उन्होंने बताया, ‘अब तक सरकारों ने हमारी दिक्कतों को दूर नहीं किया. हमें उम्मीद है कि नई सरकार हमारे लिए कम से कम कुछ तो करेगी. हम सरकार को टैक्स देते हैं

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!