दंतेवाडाछत्तीसगढ

नेरली घाट में CRPF ने 5 किमी की मैराथन दौड़ लगाई , साथ ही बच्चे भी हुए शामिल

Story Highlights
  • सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के मौके पर CRPF ने 'RUN FOR UNITY' का आयोजन किया था। इस आयोजन में 500 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। अधिकारियों ने बताया कि, इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य श्रेष्ठ और सुरक्षित बस्तर स्थापित करने का है। मैराथन दौड़ा के बाद CRPF 230 BN के कमांडेंट दिनेश सिंह चंदेल ने सभी को एकता की शपथ भी दिलाई।

दंतेवाडा न्यूज़ धमाका /// नेरली घाट में रविवार को CRPF ने 5 किमी की मैराथन दौड़ लगाई। CRPF की इस मैराथन दौड़ में CISF, RPF, वन विभाग, पुलिस, जिला प्रशासन के अधिकारी समेत भारी संख्या में नक्सलगढ़ के युवा भी शामिल हुए। बचेली के प्रवेश द्वार से शुरू हुई मैराथन दौड़ नेरली में स्थित CRPF 230 BN के कैंप में खत्म हुई। नक्सल घाटी के नाम से चर्चित यह इलाका देश भक्ति गीतों से गूंज उठा।मैराथन दौड़ में शामिल होने के लिए जिले के नक्सल प्रभावित गांव कमेली, भांसी, नेरली, धुरली, गमावाड़ा, अरनपुर, पा​​​​ढ़ापुर और बैलाडीला की पहाड़ी के पीछे बसे गांवों के दर्जनों युवक-युवतियां भी पहुंचे थे। संतोष, शालुलता, गीता और विनीता ने कहा कि इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए। इससे हमें भी बहुत कुछ सीखने को मिलता है। आने वाले समय में भी यदि इस तरह के आयोजन होंगे तो अंदरूनी इलाके के और युवा भी पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि, अब फोर्स के साथ किसी भी आयोजन में शामिल होने डर नहीं लगता है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!