छतीसगढ़दंतेवाडा

इंद्रावती नदी में पलटी नाव, एक ग्रामीण लापता

दंतेवाड़ा न्यूज धमाका – जिले के गीदम थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम बड़ा हादसा हो गया। इंद्रावती नदी में ग्रामीणों की नाव पलटने से एक व्यक्ति लापता हो गया। जानकारी के अनुसार, गिरसपारा गांव के पांच ग्रामीण तुमनार बाजार से लौट रहे थे। तभी नदी पार करते समय उनकी नाव असंतुलित होकर पलट गई।

हादसे में चार लोग तैरकर बाहर निकल आए, लेकिन एक ग्रामीण अब भी लापता है। सूचना मिलते ही पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। रातभर खोजबीन जारी रही, हालांकि लापता ग्रामीण का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!