छतीसगढ़बलौदाबाजार

पत्नी की हत्या कर नाली में फेंका शव, आरोपी पति को उम्रकैद

बलौदाबाजार न्यूज धमाका – लोहिया नगर में हुए एक सनसनीखेज हत्या कांड में आरोपी पति को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। मामला 15 मई 2024 का है, जब घरेलू विवाद में विनय दुबे (32) ने पत्नी सरस्वती कुर्रे की बेरहमी से हत्या कर दी थी। आरोपी ने पत्नी को जमीन पर पटकने के बाद पत्थर से सिर कुचल दिया और शव को घर के बाहर नाली में फेंककर फरार हो गया था।

मृतका की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चालान पेश किया। विशेष न्यायाधीश (अजा/अजजा अत्याचार निवारण अधिनियम) अब्दुल जाहिद कुरैशी की अदालत ने आरोपी को धारा 302 भादवि एवं 3(2)(V-क) एससी/एसटी एक्ट के तहत आजीवन कारावास और 10,000 रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई। मामले की विवेचना एसडीओपी निधि नाग और थाना प्रभारी अजय झा ने की।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!