बैतूल

दलित युवक से प्रेम विवाह करने पर नर्मदा में लगवाई डुबकी, जूठी पूड़ी खिलवाई, परिजनों ने कटवाया बाल

Story Highlights
  • पति अमित अहिरवार का कहना है कि शादी के बाद साक्षी के पिताजी लगातार मेरे घर आए फिर उन्होंने मेरे घर पुलिस भेजी और मेरे को बिना बताए मेरी पत्नी को अपने घर ले गए. मेरी पत्नी हॉस्टल से भागकर मेरे घर आई. आज हमने पुलिस में शिकायत करते हुए बताया कि पत्नी के परिवार वाले साथ में नहीं रहना देना चाहते हैं और धमकी दे रहे हैं कि साथ में रहोगे तो मार डालेंगे.

बैतूल न्यूज़ धमाका /// दलित युवक से प्रेम विवाह करने पर एक नर्सिंग की छात्रा को उसके पिता ने नर्मदा नदी में स्नान कराकर शुद्धिकरण करने का मामला सामने आया है. मामला जिले के चोपाना थाना क्षेत्र का है. ऑनर किलिंग के डर से जोड़े ने पुलिस से अपनी सुरक्षा की मांग की है. लड़की ने पुलिस को अपने पिता सहित परिवारवालों से बचाने की गुहार लगाई है. पुलिस ने पिता सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज किया है.बैतूल के चोपना निवासी साक्षी यादव ने बैतूल निवासी अमित अहिरवार नाम के युवक से पिछले साल आर्य समाज मंदिर में  शादी की थी. 24 साल की पीड़िता ने बताया कि 11 मार्च 2020 को बैतूल के टिकारी इलाके में रहने वाले 27 साल के दलित युवक से आर्य समाज में लव मैरिज की थी. शादी के बाद परिवार ने पुलिस की मदद से उसे ससुराल से वापस बुला लिया. इसके बाद उसे राजगढ़ में पढ़ने भेज दिया. अभी वह हॉस्टल में रह रही है.

28 अक्टूबर को वह हॉस्टल से भागकर पति के पास बैतूल पहुंची.युवती का आरोप है कि पिता ने 18 अगस्त को उसे नर्मदा नदी पर ले जाकर 4 लोगों के सामने अर्धनग्न कर शुद्धिकरण करवाया. नदी में डुबकी लगवाई, उसे जूठी पूड़ी खिलवाई गई. बाल काटे गए और शरीर पर पहने कपड़े वहीं फिंकवा दिए गए. ऐसा दलित युवक के साथ शादी करने के बाद शुद्धिकरण के लिए किया गया.अब उस पर दबाव बनाया जा रहा है कि वह अपने पति को तलाक देकर किसी सजातीय से शादी कर ले युवती का कहना है कि शादी के बाद से ही उसके मायके पक्ष से जान से मारने की धमकी मिल रही है. कोतवाली थाना में शनिवार को धारा 506, 504,34 के तहत धीरज यादव, राधेश्याम महेश व मधु और मदन के खिलाफ मामला दर्ज कर केस डायरी चोपना थाना भेजी जा रही है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!