
नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// नरेंद्र मोदी 5 नवंबर को उत्तराखंड के केदारनाथ जाएंगे. प्रधानमंत्री केदारनाथ मंदिर में पूजा करेंगे, श्री आदि शंकराचार्य समाधि का उद्घाटन करेंगे और श्री आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण करेंगे. 2013 की बाढ़ में तबाही के बाद समाधि का पुनर्निर्माण किया गया है.पीएमओ के मुताबिक सरस्वती आस्थापथ व घाटों, मंदाकिनी आस्थापथ, तीरथ पुरोहित आवास और मंदाकिनी नदी पर बने गुरूड़ छत्ती पुल सहित कई अन्य अवसंरचना परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. इन परियोजनाओं को 130 करोड़ रुपये से तैयार किया गया है.



