छतीसगढ़दंतेवाडा

दंतेवाड़ा में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम: CRPF जवानों ने 5 किलो का IED बरामद कर किया नष्ट,

दंतेवाड़ा में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम

दंतेवाड़ा न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया। जवानों ने सातधार-मालेवाही मार्ग पर प्लांट किया गया 5 किलो का IED (प्रेशर कुकर बम) बरामद कर मौके पर ही ब्लास्ट कर नष्ट कर दिया।

बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने इस बम को जवानों को निशाना बनाने के इरादे से लगाया था। गनीमत रही कि समय रहते CRPF जवानों को इसकी सूचना मिल गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।


CRPF की तत्परता से बची बड़ी वारदात

सूचना मिलते ही CRPF 195वीं बटालियन, बारसूर थाना और मालेवाही थाना पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाकर सड़क किनारे दबा हुआ IED बरामद किया।
IED को सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए नियंत्रित विस्फोट (कंट्रोल ब्लास्ट) कर नष्ट किया गया।


सितंबर में इसी इलाके में हुए थे घायल दो जवान

याद दिला दें कि 11 सितंबर 2025 को इसी इलाके में IED ब्लास्ट हुआ था, जिसमें दो CRPF जवान गंभीर रूप से घायल हुए थे। उस घटना के बाद से ही सुरक्षा बल लगातार इलाके में सर्चिंग और इंटेलिजेंस ऑपरेशन चला रहे थे।

इसी दौरान जवानों को इनपुट मिला कि नक्सलियों ने फिर से सड़क मार्ग पर विस्फोटक लगाकर जाल बिछाया है, जिसके बाद यह बम बरामद हुआ।
IED प्रेशर कुकर के अंदर प्लांट किया गया था, जिसमें लगभग 5 किलो विस्फोटक भरा गया था।


बस्तर में IED आतंक: महिला नक्सली भी घायल

पूरा बस्तर क्षेत्र इन दिनों IED ब्लास्ट की घटनाओं से प्रभावित है। हाल ही में बीजापुर जिले के मद्देड़ थाना क्षेत्र के बंदेपारा गांव में एक महिला नक्सली खुद IED की चपेट में आकर घायल हो गई।

जानकारी के मुताबिक, उसके साथियों ने उसका इलाज कराने के बजाय उसका हथियार लेकर उसे जंगल में ही छोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर महिला नक्सली को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।


पुलिस ने की पुष्टि

पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, घायल महिला नक्सली की पहचान गुज्जा सोढ़ी के रूप में हुई है, जो पिछले 6–7 सालों से मद्देड़ एरिया कमेटी में सक्रिय सदस्य थी और 12 बोर का हथियार लेकर चलती थी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!