छतीसगढ़केशकाल

कुएंमारी जलप्रपात में फिर हुआ दर्दनाक हादसा – 13 वर्षीय बालक की मौत

केशकाल न्यूज धमाका – केशकाल थाना क्षेत्र के ग्राम कुएंमारी स्थित प्रसिद्ध जलप्रपात में सोमवार दोपहर एक और दर्दनाक हादसा हुआ। यहां घूमने आए 13 वर्षीय कार्तिक मंडावी, निवासी ग्राम बटराली, की फिसलकर झरने में गिरने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, कार्तिक अपने दोस्तों के साथ बिना घरवालों को बताए जलप्रपात घूमने गया था। दोपहर में झरने की ऊपरी चट्टान पर मस्ती करते समय उसका पैर फिसल गया और वह नीचे पानी में जा गिरा। गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट आई और डूबने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना के तुरंत बाद मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पुलिस को सूचना दी गई और शव को केशकाल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, कुएंमारी जलप्रपात पर इस तरह के हादसे पहले भी हो चुके हैं। कुछ माह पूर्व भी इसी स्थान पर एक अन्य व्यक्ति की मौत हुई थी। ग्रामीणों ने प्रशासन से जलप्रपात क्षेत्र में सुरक्षा बैरियर लगाने, चेतावनी बोर्ड लगाने और निगरानी बढ़ाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!