खैरागढ़छत्तीसगढ

सातवें राउंड में कांग्रेस की भारी बढ़त, कांग्रेस की जीत पक्की, यशोदा वर्मा 9991 मतों से आगे,भाजपा का रोल खत्म

खैरागढ़-राजनांदगांव,न्यूज़ धमाका :- खैरागढ़ उपचुनाव के सातवें राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस 9991 मतों से आगे हो गई है। सातवें राउंड में जिस क्षेत्र की मतगणना हुई है वह भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल के लिए गांव घिरघोली और आसपास वाला एरिया है, जहां कांग्रेस ने पहले से जरूर कम बढ़त ली। लेकिन उनकी बढ़त बरकरार रही।

इससे पहले छठवें दौर की मतगणना के बाद भी कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा बढ़त बनाए हुए हैं। छह चक्रों की गणना के बाद कांग्रेस प्रत्याशी 8986 मतों से आगे हो गई है। छठवें राउंड में कांग्रेस को सर्वाधिक ढाई हजार मतों की बढ़त मिली। अब दौर में गंडई नगर और आसपास के गांव के मतों की गिनती की जा रही है। जबकि दूसर नंबर भाजपा के कोमल जंघेल हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा 6827 मतों से आगे चल रही है। इससे पहले 4 चक्रों की मतगणना के बाद कांग्रेस 3802 मतों से बढ़त बनाए हुए हैं। दूसरे चरण की मतगणना भी पूरी हो गई है। इसमें कांग्रेस प्रत्याशी वर्मा 1272 मतों से आगे हुई। इस तरह दो चक्रों को मिलाकर उनकी बढ़त अब 2575 हो गई है। दूसरे चक्र में भाजपा के कोमल जंघेल को 2932 वोट मिले हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!