खैरागढ़छत्तीसगढ

खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस के जीत का जश्न, 11वें राउंड में 11903 वोटों से आगे निकलीं यशोदा वर्मा; चल गया जिले का दांव

खैरागढ़ न्यूज़ धमाका // खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के जिला बनाने का दांव चल गया है। कांग्रेस उम्मीदवार यशोदा वर्मा 11वें राउंड में 11903 वोटों से आगे निकल गई हैं। इससे पहले 10वें राउंड की गिनती खत्म होने के बाद साथ ही कांग्रेस में जीत का जश्न शुरू हो गया है। खैरागढ़ से लेकर रायपुर तक कांग्रेसी ढोल बजाकर डांस कर रहे हैं।

वोटों की गिनती शनिवार सुबह 8 बजे से जारी है। कांग्रेस उम्मीदवार यशोदा वर्मा ने 10वें राउंड में 12 हजार से ज्यादा वोटों से बढ़त बना ली थी। दूसरी ओर JCCJ उम्मीदवार नरेंद्र सोनी, निर्दलीय प्रत्याशी विप्लव साहू से भी पीछे चल रहे हैं। नरेंद्र सोनी के साथ ही अन्य कई निर्दलीय उम्मीदवारों का अपनी जमानत तक बचाना मुश्किल होगा।

इस तरह बढ़ता गया कांग्रेस का वोट

प्रत्याशी का नामकोमल जंघेल(BJP)नरेंद्र सोनी( JCCJ)यशोदा वर्मा(कांग्रेस)चरण साहू(निर्दलीय)
पहला राउंड259548389877
दूसरा राउंड2932494204102
तीसरा राउंड319443443684
चौथा राउंड295557399890
पांचवां राउंड2755864622131
छठवां राउंड2537364696104
सातवां राउंड3191434196253
आठवां राउंड330749345058
नौवां राउंड430461431096

कांग्रेस की पहले राउंड से ही मार्जिन बढ़ती जा रही है। 6वें राउंड के खत्म होने तक वह 8886 वोटों से आगे चल रही हैं। BJP प्रत्याशी कोमल सिंह जंघेल अभी भी दूसरे नंबर पर हैं। जनता ने नोटा का भी जमकर इस्तेमाल किया है। 6वें राउंड के खत्म होने पर नोटा को 827 वोट मिले हैं। दोपहर बाद 2 बजे तक तस्वीर साफ हो जाने की संभावना है। मतगणना 21 चरणों में होगी। इसके लिए ढाई सौ कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

पांचवां राउंड पूरा होने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार यशोदा वर्मा 6603 वोटों से आगे चल रही थीं। इससे पहले चौथे राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद यशोदा वर्मा करीब 5 हजार वोटों से आगे थीं। तीसरे राउंड में 3704, दूसरे राउंड में 2557 और पहले राउंड में 1175 वोटों से आगे थीं। पहले राउंड की गिनती में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा को 3068 मत मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल को 2693 मत मिले हैं।

राजनांदगांव शहर स्थित बीज एवं कृषि विकास निगम के एक गोदाम को मतगणना केंद्र बनाया गया है। पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की गई है, इसके बाद EVM से पड़े वोटों को गिना जा रहा है। यहीं पर वोटों की गिनती के बाद निर्वाचन आयोग नए विधायक के नाम की घोषणा करेगा।

मतगणना स्थल की सुरक्षा के लिए एक दिन पहले से ही पुलिस बल का बंदोबस्त किया गया है। बताया जा रहा है, मतगणना स्थल पर सुरक्षा के लिए पुलिस के करीब 200 जवानों को तैनात किया जा रहा है। स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा पहले से ही केंद्रीय सुरक्षा बलों के हवाले है। खैरागढ़ रियासत के देवव्रत सिंह के निधन से खाली हुई विधानसभा सीट पर 12 अप्रैल को वोट डाले गए थे। इस उपचुनाव को 2023 के विधानसभा आम चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है। इसकी वजह से सत्ताधारी कांग्रेस और मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने एक उपचुनाव में असामान्य ताकत झोंक रखी थी।

गिनती के लिए 14 मेज, हर मेज पर 3 कर्मचारी
उपचुनाव की मतगणना 14 मेजों पर होगी। हर एक मेज पर गिनती के लिए दो कर्मचारियों को तैनात किया गया है। हर मेज पर एक माइक्रो ऑब्जर्वर मतगणना के काम पर निगाह रखेंगे। सभी कर्मचारियों को सुबह 6 बजे से पहले ही केंद्र पर आने को कहा गया है।

इन 10 उम्मीदवारों का होना है फैसला

  • यशोदा वर्मा – कांग्रेस
  • कोमल जंघेल – भाजपा
  • नरेंद्र सोनी – जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़
  • मोहन भारती – राष्ट्रीय जनसभा पार्टी
  • अरुणा बनाफर – निर्दलीय
  • साधुराम धुर्वे – निर्दलीय
  • नितिन कुमार भांडेकर – निर्दलीय
  • विप्लव साहू – फॉरवर्ड डमेक्रेटिक लेबर पार्टी
  • ढालचंद साहू – आम्बेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया
  • संतोषी प्रधान – गोंडवाना गणतंत्र पार्टी

चुनाव में 1.65 लाख लोगों ने डाला है वोट
खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए 12 अप्रैल को मतदान हुआ था। इसमें कुल 2 लाख 11 हजार 516 को वोट डालना था। लेकिन 78.48% लोग ही मतदान के लिए पहुंचे। यानी एक लाख 65 हजार 807 लोगों ने ही इस चुनाव में वोट डाला था। 2018 और 2013 के आम चुनाव में यहां 84% से अधिक मतदान हुआ था।

खैरागढ़ विधानसभा उप चुनाव के लिए 12 अप्रैल को वोट डाले गए थे।

खैरागढ़ विधानसभा उप चुनाव के लिए 12 अप्रैल को वोट डाले गए थे।

मतगणना को लेकर कांग्रेस-भाजपा सक्रिय
उपचुनाव की मतगणना को लेकर कांग्रेस और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की धड़कने तेज हैं। दोनों ओर से मतगणना पर निगाह रखने के उपाय किये जा रहे हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने शनिवार को राजनांदगांव में ही रहने का फैसला किया है। वे दोपहर 12-12.30 बजे तक राजनांदगांव पहुंच जाएंगे और हार-जीत की घोषणा तक वहीं बन रहेंगे। भाजपा की ओर से भी कई नेताओं का मोर्चा राजनांदगांव में लगने की खबर है। कई वरिष्ठ नेता राजधानी में तैयार बैठेंगे। जरूरत पड़ने पर वे लोग भी राजनांदगांव जाएंगे।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!