रायगढ़छत्तीसगढ

एमपी के विरुद्घ सिक्यूरिटी एजेंसी में हिस्सेदार बनाने का झांसा देकर 40 लाख रुपये की ठगी,पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

रायगढ़,न्यूज़ धमाका :- मध्य प्रदेश के विरुद्घ सिक्यूरिटी एजेंसी में हिस्सेदार बनाने का झांसा देकर 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने की शिकायत दर्ज कराई है। आवेदन पर हरजीत सिंह सेठी पर धारा 406, 420 आइपीसी के तहत अपराध पंजीबद्घ कर विवेचना में लिया गया है। चार दिन पहले थाना सिटी कोतवाली में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड मिलूपारा तमनार के सुरक्षा प्रबंधक हुकम गिरी गोस्वामी ने हरजीत सिंह सेठी निवासी बी 141 निरुपम रायल पंप जटखेड़ी होशंगाबाद

टीआई कोतवाली मनीष नागर द्वारा आरोपित हरजीत सिंह सेठी के बैंक अकाउंट की जानकारी लेने पर आरोपित द्वारा 40 लाख रुपये लेकर धोखाधड़ी और अमानत में खयानत करना पाया गया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार आरोपित की पतासाजी के सिलसिले में उप निरीक्षक नंदलाल पैंकरा के साथ एक टीम होशंगाबाद मध्य प्रदेश रवाना किया गया । जहां आरोपित की पतासाजी कर उसको हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

उसने शिकायतकर्ता हुकम गिरी गोस्वामी से 40 लाख रुपये लेना स्वीकार किया। वह जांच में सहयोग नहीं कर रहा था। दूसरे दिन पुलिस टीम ने उसके कार्यालय भोपाल में गिरफ्तार कर स्थानीय न्यायालय भोपाल मध्य प्रदेश को आरोपित की गिरफ्तारी की सूचना देकर ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर रायगढ़ लाया गया है ।

आरोपित हरजीत सिंह सेठी पिता दर्शन सिंह सेठी (58) निवासी बी 141 निरुपम रायल पंप जटखेड़ी होशंगाबाद रोड भोपाल मध्य प्रदेश को थाना कोतवाली में धारा 406, 420 के तहत न्यायिक रिमांड लिया गया। आरोपित की पतासाजी, गिरफ्तारी में टीआई मनीष नागर, एसआई नंदलाल पैंकरा, प्रधान आरक्षक नंद कुमार सारथी, श्याम देव साहू का सराहनीय भूमिका रही।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!