छतीसगढ़रायगढ़

मौके पर मौत जर्जर सड़क बनी जानलेवा : कीचड़ से फिसली स्कूटी, रफ्तार से आ रही ट्रक ने युवती को कुचला,

30 अगस्त 2026 //

रायगढ़ न्यूज़ धमाका – रायगढ़ जिले के ढीमरापुर सड़क पर जर्जर सड़क और जलभराव के चलते स्कूटी फिसलने से युवती सड़क पर गिर गई। तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौके पर मौत हो गई।

शहर की जर्जर सड़कों और जलभराव ने एक बार फिर एक परिवार की खुशियां छीन लीं। ढीमरापुर सड़क पर कीचड़ के चलते स्कूटी अनियंत्रित होकर फिसल गई और युवती सड़क पर जा गिरी। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि, युवती की मौके पर ही मौत हो गई। पूरी घटना सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

सड़क पर गिरी युवती को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला

अनुसार, युवती स्कूटी से ढीमरापुर सड़क से गुजर रही थी। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और जलभराव के कारण कीचड़ जमा था। इसी दौरान स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और युवती सड़क पर गिर गई। तभी तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

CCTV फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में जर्जर सड़क, गड्ढों और जलभराव को लेकर भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि, सड़क की बदहाल स्थिति के कारण आए दिन वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है और हादसे का खतरा बना रहता है। लोगों ने सड़क की तत्काल मरम्मत और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किए जाने की मांग की है। सीसीटीवी फुटेज में हादसे की पूरी घटना कैद हुई है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!