जबलपुरमध्यप्रदेश

हनुमान जन्मोत्सव की धूम सुबह से शुरु,रामधुन, अनुष्ठान, जयश्री राम, जय हनुमान की गूंज दे रही सुनाई

जबलपुर,न्यूज़ धमाका :-श्री हनुमान जन्मोत्सव की धूम शनिवार की अल सुबह से ही शुरुआत हो चुकी है। रामधुन, अनुष्ठान, जयश्री राम, जय हनुमान की गूंज सुनाई दे रही है। मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की जा रही है। भंडारों का आयोजन किया जा रहा है। भक्त सुबह से ही मंदिरों में पहुंच रहे हैं। नर्मदा तट से लेकर मुख्य शहर व उपनगरीय क्षेत्रों में सभी जगह भंडारों का आयोजन किए जा रहे हैं। सूपाताल व कछपुरा मंदिर में अखंड रामचरितमानस की धुनों के बीच हनुमान जन्मोत्सव मनाया जा रहा है।

रामलला मंदिर में सवा लाख नारियल से हवन

प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव पर ग्वारीघाट स्थित रामलला मंदिर में शनिवार को सुबह चार बजे से रात्रि 12 बजे तक विविध कार्यक्रम शुरू किए जा चुके हैं। वर्ष में एक बार गुरु परंपरा से मिली द्वापरयुग की बाल हनुमान प्रतिमा गर्भगृह से निकाल कर भक्तों के दर्शनार्थ रखी गई है। जबकि सुबह नौ बजे एक लाख नारियलों से हवन किया जा रहा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!