रायपुरछत्तीसगढ

कांग्रेस ने बनाई संगठन चुनाव से पहले 10 लाख सदस्य बनाने की योजना: पूर्व सदस्यों को भी कराना होगा नवीनीकरण

Story Highlights
  • राजीव भवन में पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, 7 साल पहले जिन लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली थी, उन्हें खुद को रिनुवल कराना होगा। आज इसकी विधिवत शुरुआत हो रही है। इसके बाद कांग्रेस घर-घर जाकर लोगों को जोड़ेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, जब मैं प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष था, तब यहां 4 लाख सदस्य थे। कांग्रेस का यह सदस्यता अभियान 31 मार्च 2022 तक चलना है। इसके तहत पांच रुपए का शुल्क देकर सदस्य बना जा सकेगा। इसके बाद जिला कांग्रेस कमेटियों को प्राथमिक सदस्यों की सूची जारी करनी है। इसके लिए 1 से 15 अप्रैल तक का समय तय हुआ है। इसमें संगठन चुनाव लड़ने योग्य सदस्यों की सूची होगी। प्राथमिक सदस्यों की सूची प्रकाशित होने के अगले दिन चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 16 अप्रैल को ब्लॉक अध्यक्ष और पीसीसी सदस्य के लिए चुनाव होगा। एक जून से 20 जुलाई तक जिलाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और जिला कार्यकारिणी के पदों पर चुनाव प्रस्तावित हैं

रायपुर न्यूज़ धमाका /// सोमवार सेकांग्रेस ने अपना सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है। कांग्रेस छत्तीसगढ़ में 10 लाख सदस्य बनाने वाली है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्राथमिक सदस्यता की रसीद काटकर अपने सलाहकार विनोद वर्मा को पहला सदस्य बनाया। बाद में एक-एक कर 50 वरिष्ठ नेताओं को सदस्य बनाया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खुद अपने विधानसभा क्षेत्र के किसी बूथ पर सदस्य बनेंगे। पिछले अभियान में यह संख्या बढ़कर 6 लाख 2 हजार 973 हो गई। अब 10 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य तय हुआ है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, सदस्य बनाए गए लोगों की स्क्रूटनी होगी। इसमें कोई आपराधिक छवि का व्यक्ति होगा तो उसको निकाल दिया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा, इस सदस्यता अभियान के साथ पार्टी की रीति-नीति को घर-घर तक पहुंचाने की तैयारी है। हम सरकार के कामकाज को भी लोगों के बीच लेकर जाएंगे। इस मौके पर एआईसीसी सचिव चंदन यादव, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय आदि मौजूद थे

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!