गरियाबंदछत्तीसगढ

ग्रामीण बैंक में चोरी की कोशिश, कनेक्शन काटते हुए शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कागजात और कंप्यूटर जलकर खाक

Story Highlights
  • पांडुका स्थित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के गेट के पास लगी खिड़की खुली हुई थी। सुबह ग्रामीणों ने खिड़की खुली देखी तो मौके पर पहुंच गए। अंदर काला धुआं भरा हुआ था और सामान जला हुआ दिख रहा था। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस और बैंक प्रबंधक को इसकी सूचना दी। थोड़ी देर बाद बैंक प्रबंधन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच के दौरान पता चला कि अंदर आग लगने से नुकसान हुआ है।

गरियाबंद न्यूज़ धमाका /// रविवार देर रात ग्रामीण बैंक में घुसे चोर रुपए तो नहीं ले जा सके, लेकिन उनकी कारस्तानी ने आग जरूर लगा दी। बैंक की खिड़की तोड़कर अंदर दाखिल होने के बाद CCTV कैमरे का कनेक्शन काटने की चक्कर में शार्ट सर्किट हो गया। इससे लगी आग से कंप्यूटर और वहां रखे दस्तावेज जल गए। सुबह ग्रामीणों ने देखा तो सूचना पुलिस और बैंक प्रबंधक को दी। घटना सिटी कोतवाली क्षेत्र की है।

पुलिस के मुताबिक, चोरों ने अंदर घुसने के बाद CCTV कैमरे के तार काटने की कोशिश की। इसके चलते शार्ट सर्किट हुआ और बैंक में आग लग गई। इन सबके चलते चोर वहां से रुपए ले जाने में तो कामयाब नहीं हो सके, लेकिन आग लगने के कारण बैंक में रखी फाइलें, कंप्यूटर और अन्य उपकरण जलकर खाक हो गए। हालांकि आग लगने से बैंक में हुए नुकसान का अभी आंकलन नहीं हो सका है। बैंक की सुरक्षा के लिए कोई गार्ड भी तैनात नहीं था।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!