छतीसगढ़गरियाबंद

गरियाबंद: पिता ने दर्ज कराई FIR, जांच में बेटा ही निकला चोर

गरियाबंद न्यूज धमाका – जिले के बोरसी गांव में चोरी की एक अजीबोगरीब घटना का खुलासा हुआ है। घर से सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी होने पर पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन पुलिस जांच में सामने आया कि चोरी किसी बाहरी ने नहीं बल्कि खुद उनका बेटा ही कर रहा था।

कैसे हुआ खुलासा?
15 अगस्त को ग्राम बोरसी निवासी टीकूराम साहू ने फिंगेश्वर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि जब वे अपने परिवार के साथ खेत गए हुए थे, तभी घर का ताला तोड़कर अलमारी और पेटी से सोने-चांदी के गहने और नकदी गायब हो गए। चोरी में चांदी का करधन, सांटी, पैरपट्टी, ऐंठी सहित कुल ₹2.17 लाख के आभूषण और ₹3,000 नकद शामिल थे।

पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। पूछताछ में प्रार्थी के पुत्र हुलस साहू (32 वर्ष) पर संदेह गहराया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने चोरी की बात कबूल कर ली।

बरामदगी और कार्रवाई
हुलस साहू के कब्जे से चोरी किए गए सभी जेवर और नकदी बरामद कर कुल ₹2.20 लाख की संपत्ति जब्त की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस की तत्परता
फिंगेश्वर थाना पुलिस और गरियाबंद साइबर टीम ने 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर चोरी का सामान बरामद किया। वरिष्ठ अधिकारियों ने इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!