छतीसगढ़जशपुर

 नाबालिग को किडनैप कर ले गया जंगल, 2 दिन तक किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

जशपुर न्यूज धमाका – जिले से नाबालिग का अपहरण कर बलात्कार करने मामला सामने आया है. आरोपी ने नाबालिग का अपहरण कर जंगल ले गया. जहां 2 दिन तक हैवान ने जबरन दुष्कर्म किया. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. मामला पंडरापाठ चौकी क्षेत्र का है.

ASP अनिल कुमार सोनी ने बताया कि पूरी घटना पंडरापाठ चौकी क्षेत्र का है. जहां आरोपी मनदीप राम ने 10 अगस्त को एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया था. इसके बाद अपने साथ जबरदस्ती जंगल ले गया और 2 दिन तक रखा. आरोपी ने नाबालिग पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म किया.

पीड़ित परिवार ने 12 अगस्त को चौकी में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की. पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने BNS की धाराओं के साथ ही पॉक्सो एक्ट की धारा 5 और 6 के तहत मामला दर्ज किया. इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी मनदीप राम को उसके घर से हिरासत में ले लिया और आरोपी के चंगुल से पीड़िता को छुड़ाया गया. पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!