छतीसगढ़गरियाबंद

सिक्योरिटी गार्ड ने मरीज को लगाया इंजेक्शन, फजीहत के बाद कलेक्टर ने अधिकारियों को थमाया शोकॉज नोटिस

सिक्योरिटी गार्ड ने मरीज को लगाया इंजेक्शन, फजीहत होने के बाद कलेक्टर ने सीएमएचओ और सिविल सर्जन को दिया शोकॉज नोटिस…

गरियाबंद न्यूज धमाका – जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की लापरवाही का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां महिला सिक्योरिटी गार्ड मरीज को इंजेक्शन लगाती नजर आई। घटना का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया।

एनआरएचएम कर्मचारियों की हड़ताल से बिगड़ी व्यवस्था

एनआरएचएम कर्मचारियों की हड़ताल के चलते अस्पताल की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। दो दिन पहले एक पूर्व पार्षद अपने भतीजे का इलाज कराने जिला चिकित्सालय पहुंचे थे। उन्होंने देखा कि महिला गार्ड खुद ही मरीज को इंजेक्शन लगा रही है। जब इस पर डॉक्टरों से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा – “यह गार्ड इंजेक्शन लगा लेती है।”

पूर्व पार्षद ने इसकी फोटो-वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

कलेक्टर ने मांगा जवाब

वायरल तस्वीरों से हुई फजीहत के बाद कलेक्टर बीएस उइके ने बड़ा कदम उठाते हुए सीएमएचओ डॉ. यूएस नवरत्ने और सिविल सर्जन डॉ. यशवंत कुमार ध्रुव को शोकॉज नोटिस जारी किया है।

नोटिस में पूछा गया है कि –

  • हड़ताल की स्थिति में आपातकालीन सेवाएं बहाल रखने का निर्देश होने के बावजूद पर्याप्त चिकित्सीय स्टाफ की व्यवस्था क्यों नहीं की गई?
  • अस्पताल में गार्ड से मरीजों को इंजेक्शन लगाने जैसी गंभीर लापरवाही कैसे हुई?

तीन दिन में देना होगा जवाब

कलेक्टर ने दोनों अधिकारियों को तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर जवाब संतोषजनक नहीं मिला तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!